फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ निर्भीक होकर उठाएं आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं
विज्ञापन


बलरामपुर। महिला उत्पीड़न व छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस द्वारा जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधिकारियों ने स्कूलों में कार्यक्रम कर छात्राओं को उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज उठाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी अपनी समस्याएं बताईं।

गर्ल्स इंटर कॉलेज बलरामपुर में नारी सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि महिला उत्पीड़न व छेड़खानी की घटनाएं तभी रूक सकती हैं जब इसके खिलाफ महिलाएं बेखौफ होकर आवाज उठाएंगी। ऐसे अपराधों पर अंकुश के लिए कई कानून हैं।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं से किसी भी तरह की समस्या होने पर वूमेन पावर सेल 1090 पर फोन मिलाने अथवा एसएमएस के जरिए शिकायत करने की बात कही। सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत फोटो न डालने की सलाह भी दी। नगर कोतवाल गंगेश शुक्ला, महिला थाना प्रभारी साधूराम, प्रधानाचार्य रेखा देवी, शिक्षिका अर्चना श्रीवास्तव, ऊषा श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किए।

तुलसीपुर के स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को हेल्पलाइन नंबर तथा यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि पुलिस को अपना मित्र समझे और कोई समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराएं।

उतरौला स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महिला के साथ अपराधों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने 1090 हेल्पलाइन जारी किया है। इस नंबर पर डायल करके त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज जितेन्द्र यादव ने कहा कि नारी सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उधरी सादुल्लाहनगर स्थित बेगम हाजी इस्माइल मांटेसरी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एसओ पंकज सिंह ने कहा कि कानून की जानकारी नहीं होने से महिलाएं उत्पीड़न व शोषण का शिकार होने के बावजूद आवाज नहीं उठाती हैं जिसका फायदा अपराधी उठाते हैं।

महिलाएं अपने साथ होने वाले अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं जिसमें पुलिस उनका साथ देगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिराजुद्दीन, शिक्षक व छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें