फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला लापता युवती का कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव से विगत छह जून की शाम घर से लापता हुई युवती का कंकाल बरदहवा गांव के पास गन्ने के खेत में मिला है। युवती के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बेटी के अपहरण तथा हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नरायनपुर निवासी लड्डू ने गत आठ जून को महराजगंज तराई थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी यासमीन (18) गत छह जून की शाम घर से लापता हो गई थी। दो दिन तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। लड्डू ने गांव के ही संतोष वर्मा पर यासमीन के अपहरण का आरोप लगाया था।
शनिवार को बरदहवा गांव के पास गन्ने के खेत में एक युवती का कंकाल बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे लड्डू ने मृतका के कपड़े व चप्पलों से उसकी पहचान अपनी बेटी यासमीन के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लड्डू की तहरीर पर संतोष वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों को आशंका है कि यासमीन को कोई जंगली जानवर ने शिकार बनाया है अन्यथा यदि हत्या हुई होती तो पांच दिन में सिर्फ कंकाल न मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें