उतरौला (बलरामपुर)। ग्राम पंचायत अधिकारी के कार्यालय में जाकर गाली-गलौज व जाति सूचक अपशब्द कहने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में ग्राम प्रधान के बेटे पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
ग्राम पंचायत अधिकारी मनीष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि ग्राम सेखुइया ग्राम प्रधान के पुत्र चांदबाबू गांव में जाने पर शराब के नशे में अक्सर गाली-गलौज करते हैं। 23 जून की सुबह लगभग 11 बजे ब्लॉक में अपने सहकर्मियों के साथ बैठे थे, तभी चांदबाबू वहां आ गया और गाली-गलौज व जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग कर धमकाने लगे।
प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद