फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पार किया 15 हजार नकदी व जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई(बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवचरनडीह के मजरा जुड़ावनडीह में चोरों ने 15 हजार नकदी सहित घर के जेवर पार कर दिए हैं। लोहेपनिया गावं में चोरों ने ट्रैक्टर की बैट्री खोल लिया है। दोनों घटनाओं के पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जुड़ावनडीह निवासी राधेश्याम साहू ने मंगलवार को बताया कि पीछे के दरवाजे से घर में आए चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 15 हजार नकदी, जेवर, बर्तन व अन्य सामान पार दिया। परिवार के सभी सदस्य बरामदे में सो रहे थे। खटपट की आवाज होने पर गृह स्वामी की पत्नी रेनू की नींद खुल गई। चोरों को देखा तो शोर मचाया। रेनू को धक्का देते हुए चोर घर से सामानों के साथ बाहर भाग गए। सुबह होने पर गांव के बाहर बक्सा टूटा हुआ मिला।
लोहेपनिया गांव में भी ट्रैक्टर की बैट्री चोर खोल ले गए हैं। राजेश तिवारी ने बैट्री चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज तराई थाना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गांवों से तहरीर मिली है। जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें