फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने तीन को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात कोतवाली की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अभियुक्तों को धर दबोचा है। अभियुक्तों के पास से तमंचा व चरस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली विद्या सागर वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बहादुरापुर पुलिस चौकी के पास बाइक से आ रहे दो व्यक्तियों को रोका गया। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक लेकर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कोतवाली नगर के ग्राम कटिया निवासी जोगेंद्र उर्फ सत्य और पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान मिठ्ठूलाल व तोताराम उर्फ प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्तों ने बाइक चोरी करने की बात कुबूल की। कांदभारी गांव के पास से झाड़ी में चोरी की बाइक को बरामद किया गया। तीनों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस व चरस बरामद किए गए है। तीनों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें