फोटो-6-बलरामपुर के सदर ब्लाक के भीखपुर में गोशाला का निरीक्षण करती डीएम श्रुति व अन्य।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। गौवंश को संरक्षित रखने के लिए संचालित गोआश्रय स्थलों के संचालन में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस लिए संचालक छुट्टा गौवंश को गौशाला में रखकर उनके चारा व पानी का पर्याप्त इंतजाम हर स्थिति में सुनिश्चित कराए। यह चेतावनी जिलाधिकारी श्रुति ने दी। मंगलवार को एसडीएम के साथ सदर तहसील के भीखपुर व सिंगाही गो आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण कर रही थी।
उन्होंने बताया कि गौवंश की सेवा करने वालों को सरकार व प्रशासन के स्तर से हर संभव मदद मुहैया करायी जा रही है। इस दौरान भीखपुर गोशाला केंद्र के संचालक व प्रधान प्रतिनिधि देव मणि भारती ने बताया कि उनके केंद्र पर 30 गो वंशों को रखने की क्षमता है। यदि सरकार व प्रशासन की तरफ से मदद मुहैया कराई जाए तो अधिक इस क्षमता को और बढ़ाया जा सकता है। डीएम ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही आश्रय स्थल के उच्चीकरण के लिए सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी। संवाद