बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय सभागार में शनिवार को आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आतिफ हुसैन ने प्रथम स्थान पाया।
प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय के दिशा निर्देशन में आयोजित महाविद्यालय की मासिक प्रतियोगिता के तहत शनिवार को आशु भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक डॉ. आशीष लाल ने किया। आशु भाषण प्रतियोगिता में सोशल मीडिया, शिक्षा एवं अनुशासन, रोजगार की संभावनाएं, युवा शक्ति एवं सूचना क्रांति आदि विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किये।
तथ्यों व प्रस्तुति के आधार पर बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र आतिफ हुसैन को प्रथम, एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्र विवेक वर्मा व बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अतुल मिश्रा को संयुक्त रूप से द्वितीय एवं एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्र मोहित सिंह को तृतीय स्थान मिला।
प्रतियोगिता का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने किया। इस अवसर पर डॉ. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. केके सिंह, डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. आलोक शुक्ला आदि मौजूद रहेे।