बलरामपुर। बूढ़े हो या जवान, सब मिलकर करें मतदान, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ पायनियर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अधिकाधिक मतदान की जागरूकता को लेकर एक रैली निकाली। इसके साथ ही गांवों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने रैली को झंडी दिखा कर किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवायोजन डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ. राम व विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी लोगों को खुद के साथ ही दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गयी।
अतिथियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अन्य लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।