फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बदला मौसम का मिजाज, हवाओं के साथ हुई बारिश

Wed, 03 May 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के नयानगर बाजार में बारिश के बाद हुआ जलभराव।-
विज्ञापन
बलरामपुर। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले दो दिनों से जिले में आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज हवा के साथ बुधवार को बारिश शुरू हो गई। इससे गेहूं की कटाई न करने वाले किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम का रुख बदलने से लोगों को तेज धूप व गर्मी से राहत मिल गई है। बारिश होने से गेेहूं की कटाई न करने वाले किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि अभी भी 30 प्रतिशत गेहूं की कटाई नहीं हो सकी है। ऐसे में तेज बारिश होने से गेहूं की फसल खराब होने की संभावना है। किसान सोमई प्रसाद, मंगरे, माता प्रसाद व भग्गू आदि ने बताया कि हम लोगों को हाथ से गेहूं काटना है। अगले सप्ताह गेहूं काटने का प्लान है।
वहीं, रेहरा बाजार क्षेत्र में तेज बारिश होने से संपर्क मार्गों पर जलभराव हो गया है। नयानगर बाजार, रेहरा बाजार-सादुल्लाहनगर मार्ग पर सड़क की गड्ढों में जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। बाजारवासी पंचम, राधेश्याम, किशन, राजकुमार, अवधेश, झिनकन जायसवाल व दीपक आदि ने बताया कि बाजार में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। नाली का निर्माण न होने से हल्की बारिश होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें