फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

Fri, 18 Mar 2022 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना इलाके में खरझार नाले के पुल के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना इलाके में खरझार नाले के पुल के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

बाइक सवार ग्राम पाटेश्वरी नगर का रहने वाला संजय यादव (21) और मिथुन (16) गुरुवार देर शाम अपने गांव से कौवापुर मोड़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने खरझार नाले के पुल के पास बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां  डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि कार को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें