फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने में सह फसली खेती से किसानों को मिलेगा मुनाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। बजाज चीनी मिल इटईमैदा की तरफ से क्षेत्र के दनाकडीह गांव में बीते दिन ट्रेंच विधि से शरद कालीन गन्ने की बोआई कराई गई। चीनी मिल के अधिकारियों ने किसानों को अधिक उत्पादन के लिए ट्रेंच विधि से गन्ना बोआई के लिए प्रेरित किया। गन्ने में सह फसली खेती से किसानों को मुनाफा मिलेगा। किसानों को उपयोगी जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना पीएस चतुर्वेदी ने स्थानीय किसान सहजराम वर्मा के खेत में अगेती प्रजाति के को. 0118 गन्ना बीज को उपचारित कर ट्रेंच विधि से बोआई कराई। उन्होंने बताया कि ट्रेंच विधि से गन्ने की बोआई करके किसान अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। बोआई से पहले खेत की तैयारी के संबंध में बताया कि संतुलित खाद के साथ ट्रेंच विधि से चार फिट की दूरी पर गन्ने की बोआई करनी चाहिए।
भूमि उपचार के लिए ट्राईकोडरमा तथा बीज उपचार के लिए हैग्जास्टाप का प्रयोग करना चाहिए। गन्ने में फंगस रोग की रोकथाम के लिए ट्राइकोडरमा तीन लीटर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों को गन्ना जमाव के बाद फसल में लगने वाले कीट के संबंध में भी जानकारी दी। वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना आरएस मिश्र ने किसानों को गन्ना बीज के चुनाव तथा गन्ना प्रजाति के बारे में अवगत कराया। चीनी मिल के बृजेश प्रताप सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, राम नरायन पांडेय तथा कृषक सुनील वर्मा, राजमन, विश्राम व अमिरिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें