फोटो-3-बलरामपुर के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस तुलसीपुर में आयोजित बैठक में मौजूद कायस्थ एकता मंच के पदा
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर(बलरामपुर)। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच देवीपाटन मंडल की एक बैठक बीते दिन पीडब्लूडी गेस्ट हाउस तुलसीपुर में हुई। बैठक के दौरान बहराइच में होने वाले वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बहराइच में होने वाले वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी जुट जाएं। वार्षिक अधिवेशन ऐतिहासिक होगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों का सहयोग जरूरी है। संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ उसका विस्तार भी किया जाना है।
मंच से जितने ज्यादा लोग जुड़ेंगे संगठन उतना ही मजबूत होगा। बैठक को देवीपाटन मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री महेश चंद्र श्रीवास्तव व प्रदेश सचिव कांति प्रसाद श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता नवीन कुमार श्रीवास्तव, मधुप कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मण लाल श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार श्रीवास्तव, मंडल सचिव अनूप कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश चंद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष बलरामपुर विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार श्रीवास्तव व डॉ. राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।