फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को 15 हजार आर्थिक सहायता दे सरकार: जेबा रिजवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राप्ती नदी तथा पहाड़ी नालों की बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को प्रदेश सरकार 15 हजार रुपए की आर्थिक मदद तत्काल पहुंचाएं। यह बातें बसपा नेता व पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान ने तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राशन वितरण व सामुदायिक रसोई में गुणवत्ता एवं मात्रा की भारी कमी है। हजारों हेक्टेअर धान व गन्ने की फसल बाढ़ के कारण बर्बाद हो गई है। सरकार पीड़ितों को 15 हजार रुपए की आर्थिक मदद, भोजन, पानी व दवाओं की व्यवस्था कराए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शीघ्र ही बाढ़ पीड़ितों को उचित मदद नहीं देती है तो बसपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें