फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर्स डे पर रक्तदान कर बनें महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अभियंता दिवस पर बुधवार को इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया जन्म दिवस और संघ रत्न इंजीनियर आरके दत्ता के पुण्य तिथि पर महासंघ के तत्वाधान में रक्तदान कराया गया। इंजीनियर्स डे पर 25 इंजीनियर रक्तदान कर महादानी बनें। इस दौरान पौधरोपण, संगोष्ठी व दरिद्र नारायण भोज आदि का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने जिला पंचायत सभागार में इंजीनियर डे के कार्यक्रमों पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दोनों विधायक ने कहा कि इंजीनियर की सोच से देश का संपूर्ण विकास होता है। देश के विकास के योगदान में इंजीनियर का महत्वपूर्ण योगदान है।
विशिष्ट अतिथि इंजीनियर व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार मालवीय और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने भी इंजीनियर्स डे पर उनके द्वारा किए गए कायों को याद किया।
विज्ञापन

इस दौरान सभी विभागों के 25 इंजीनियरों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जिलाध्यक्ष बीएन उपाध्याय करते हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रमों का इंजीनियर अंगद वर्मा, एसके मेहता, एसपी सिंह, ऋषि राज, एके चौटाला व प्रीतम लाल ने संबोधित किया। पीडब्ल्यूडी, जल निगम, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, बिजली विभाग, जिला पंचायत, कृषि व ग्रामीण अभियंत्रण आदि के अवर व प्रोन्नति सहायक अभियंता कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव बीके पाल ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, संयुक्त मंत्री शिव कुमार सोनी, अनिल कुमार गौतम, प्रियदर्शी त्रिपाठी, केके तिवारी, मनोज कुमार सिंह, पीके सिंह, संतोष राय, रमेश चंद्र व पीयूष कुमार आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में दरिद्र नारायण भोज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें