फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को न्याय दिलाने में न बरतें कोई कोताही

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पीड़ितों को न्याय दिलाने में कोई कोताही न बरतें। यह बातें आईजी डॉ. राकेश सिंह ने एसपी कार्यालय सभागार में अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दूसरे दिन बुधवार को महिला हेल्प डेस्क का कार्य देखने वाली पुलिस कर्मियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कही। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक अन्य कई कार्यक्रमों भाग लेकर पुलिस अफसरों व कर्मियों को तमाम सुझाव दिए।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने महिला हेल्पडेस्क के आगंतुक रजिस्टर की जांच की। निस्तारित प्रकरण की वादनी से फोन पर वार्ता करके फीडबैक लिया और निस्तारण पर संतुष्ट हुए। महिला कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
शासन स्तर से चलाई जा रही योजनाओं को परवान चढ़ाने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को बढ़-चढ़कर कार्य करने का सुझाव दिया। मिशन अक्षरा के तहत गांवों में चौपाल लगाकर निरक्षर महिलाओं व पुरुषों को पढ़ाने की तरीके की सराहना की। महिला पुलिस कर्मियों से ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने कोतवाली नगर के एंटी ह्यूमन ट्रैफेकिंग यूनिट के भवन का उद्घाटन किया। एसपी हेमंत कुटियाल के साथ नगर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के मालखाना, रजिस्टर, हवालात, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, शस्त्रागार, बैरक व पुलिस भोजनालय का निरीक्षण कर नियमित साफ सफाई का निर्देश दिया।
कार्यालय के सभी रजिस्टरों की जांच की। लंबित विवेचनाओं के प्रकरणों में विवेचकों के साथ बैठक की। पिस्टल, इंसास, एसएलआर, राइफल की एसंबलिंग व डिसेबलिंग भी कराई। पुलिस कर्मियों को टियर गैस गन व अन्य दंगा नियंत्रण उपकरण का परीक्षण कराया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन में आदर्श आरक्षी बैरक का पुलिस महानिरीक्षक ने उदघाटन किया। यूपी 112 के वाहनों पर तैनात कर्मियों की कार्य कुशलता व दक्षता की जांच की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस लाइन सभागार मेें अपराध गोष्ठी की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में एसपी के साथ-साथ सीओ सिटी वरुण मिश्र, सीओ ललिया आरआर सिंह व सीओ तुलसीपुुर कुंवर प्रभात सिंह सहित सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों, चरित्र प्रमाण पत्र का समय से निस्तारण, संभ्रांत व जन प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठक, सक्रिय अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, नेपाल सीमा से सटे गांवों में चौपाल आदि कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया। पुलिस महानिरीक्षक ने ललिया थाने का भी निरीक्षण कर अफसरों व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें