फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद, एटीम खाली, ग्राहकों को दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल के चलते कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है। ग्राहकों को लेनदेन करने के लिए संचालित एटीएम भी खाली हो चुके हैं। लेनदेन न होने से बैंक ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मांगों के समर्थन में लामबंद बैंक कर्मी शुक्रवार को भी धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। मांगें पूरी न होने पर कर्मियों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष सीताराम यादव, संयोजक वकील यादव, जिला मंत्री संजय कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष/मंत्री उदय प्रताप सिंह, चंदन, राजेश, संदीप, चंदन कुमार, राम किशुन, सतीश चंद्र यादव, रवि प्रताप, राम प्रताप, रणवीर सिंह, संजय मिश्र, तौहीद कमर, यशवंत व राजेश्वरी आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि हड़ताल में कर्मियों ने अपनी ताकत दिखाई है।
एसबीआई, इंडियन, केनरा, यूनियन, बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध, यूनाइटेड, यूको, महाराष्ट्र, सेंट्रल व पीएनबी सहित सभी बैंकों के 140 शाखाओं के कर्मचारियों ने दो दिन का वेतन कटवाकर हड़ताल किया। सभी बैंक शाखाओं में दूसरे दिन भी 80 करोड़ का लेनदेन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बैंकों के निजीकरण के लिए किए जाने वाले बैंकिंग कानून में संशोधन व प्रतिकूल दिशा में ले जाने वाले बैंकिंग सुधार आदि मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल किया गया। देश व आम जनता के हित में बैंक हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। हड़ताल में यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने समर्थन दिया है।
वीर विनय चौराहे से भगवतीगंज चौराहे तक मार्च निकालकर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मनीष, संजय सिंह, रणवीर सिंह, जय प्रकाश, कंचन कुमारी, दीपक बंसल, अजय यादव, आशीष शुक्ल, अनिल शर्मा व अरविन्द कुमार आदि ने संबोधित कर बैंकों के निजीकरण को रोकने, सरकारी बैंकों को मजबूत करने, लोन डिफॉल्टर्स पर कड़ी कार्रवाई करने, एनपीए की वसूली, ब्याज दर में वृद्घि की मांग उठाई।
बैंक ग्राहक रामतेज, रामबरन, संतसरन, डीपी पांडेय, अजय व विजय आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि हड़ताल से एटीएम में भी कैश नहीं मिला। कैश के लिए दिन भर भटकते रहे। सरकार को बैंक कर्मियों की मांगें मान लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें