फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामिनी एप से चार घंटे पहले मिलेगी बज्रपात की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अब कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल के जरिए बज्रपात की सूचना पहले ही प्राप्त कर सकता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय एवं भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विभाग संस्थान पुणे के सहयोग से बज्रपात की पूर्व चेतावनी के लिए दामिनी एप बनाया गया है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति चार घंटे पहले ही बज्रपात की सूचना प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि बज्रपात की पूर्व सूचना अथवा अलर्ट प्राप्त करने के लिए मोबाइल में प्ले स्टोर के माध्यम से दामिनी एप डाउनलोड करना होगा। उन्होंने बताया कि बज्रपात से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में जनहानि व पशु हानि होती है। इसके कारण संसाधनों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। बज्रपात से होने वाली जनहानि कम करने के लिए राहत आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित किया गया है।
इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम के माध्यम से संभावित आपदा या खराब मौसम का अलर्ट उन लोगों को स्वत: प्राप्त हो जाएगा, जिनका मोबाइल नंबर राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड है। उन्होंने बज्रपात की पूर्व चेतावनी व अलर्ट को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए जनपद, तहसील, ब्लॉक व ग्राम स्तर के संबंधित अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, लेखपालों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा आशा से दामिनी एप डाउनलोड करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें