फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि महिला अपराध व उत्पीड़न की रोकथाम के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कठोर कानून भी बनाए गए हैं। महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही कदापि न बरती जाए।
विज्ञापन

पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करते हुए उसे संतुष्ट भी किया जाए। इस दौरान 12 महिलाओं ने उन्हें प्रार्थनापत्र सौंपा। जिन्हें निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया। इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सदर ब्लॉक के ग्राम सेखुईकला में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित शिविर को संबोधित भी किया। शिविर में उन्होंने महिलाओं को सरकार की तरफ से महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ट्रेनी आईएएस ज्योति, सीओ सिटी वरुण मिश्र, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ज्ञानेंद्र सिंह, आशुतोष, सतीश चंद्र सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें