फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

501 ध्वज के साथ निकली मेंहदीपुर बालाजी महराज की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार शाम 501 ध्वज के साथ मेंहदीपुर बालाजी महराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बालाजी महराज के भजनों पर झूमते भक्तों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन

महंत पुरुषोत्तम गिरी, पूर्व विधायक विश्वनाथ गुप्ता व पूर्व चेयरमैन अनूप गुप्ता के नेतृत्व में मेंहदीपुर बालाजी महराज की शोभायात्रा दुखहरण नाथ मंदिर से रवाना हुई। इसमें बालाजी महराज की भव्य झांकी भी शामिल रही। 501 महिला व पुरुष श्रद्धालु ध्वज लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा दुखहरण नाथ मंदिर से नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: वहीं पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु बाला जी के भक्ति गीतों पर थिरकते हुए जयकारे लगा रहे थे। इस मौके पर आचार्य अनूप, पंडित दुर्गेश, संतोष कुमार, श्रवण सोनी, बलराम कौशल, मोनू गुप्ता, संतोष सोनी, रवींद्र गुप्ता कमलापुरी, अमित गुप्ता, नरेंद्र पटवा, संजय कौशल, राधेश्याम वर्मा, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें