फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम के न पहुंचने से फरियादी मायूूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के न पहुंचने से फरियादी मायूस हुए। तुलसीपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस कराया गया। उतरौला तहसील में सीडीओ ने, जबकि सदर में एसडीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। विधानसभा चुनाव के तीन माह बाद शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का शुभारंभ हुआ। तीनों तहसीलों में कुल 56 फरियादियों ने शिकायतों को लेकर प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें केवल सात का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील सभागार में एसडीएम मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस कराया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के न पहुंचने पर एसडीएम ने मामले की सुनवाई की। एसडीएम ने कहा कि जमीन विवाद, अवैध अतिक्रमण, नाली व चक रोड के मामले में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमे मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक यह सुनिश्चित करें कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा न हो सके अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 24 प्रार्थना पत्र दिए गए। इसमें चार मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीशचंद्र, डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा व डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
सदर तहसील सभागार में एसडीएम राजेन्द्र बहादुर ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की प्राप्त 21 प्रार्थना पत्रों में से दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस दौरान पर नायब तहसीलदार प्रतिभा मौर्या आदि मौजूद रहे। उतरौला तहसील सभागार में सीडीओ रिया केजरीवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस के शिकायतों की सुनवाई हुई। 11 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिसमें एक का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर एसडीएम संतोष कुमार ओझा, नायब तहसीलदार कुमारी स्वाती सिंह आदि मौजूद रही। तीनों तहसीलों में लंबित प्रार्थना पत्रों को तीन दिन के अंदर मौके पर जाकर निस्तारित कराने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें