फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति आराधना व गो सेवा कर सिद्घार्थनगर रवाना हुए सीएम

विज्ञापन
बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर स्थित गौशाला में गायों को चारा खिलाते मुख्यमंत्री योगी आदि? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण व राहत सामग्री वितरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार रात देवीपाटन शक्तिपीठ में रात्रि प्रवास किया। प्रवास के दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व विधायकों से आगामी चुनावी समीकरणों पर गहन चर्चा कर चुनावी नब्ज को भी टटोला। रवानगी से पहले शनिवार को सुबह मुख्यमंत्री ने मंदिर में शक्ति आराधना करने के बाद गायों को हरा चारा खिलाकर दुलराया।
विज्ञापन

इसके बाद करीब 9 बजे सुबह मुख्यमंत्री सिद्घार्थनगर जनपद के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू तथा उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा से मुलाकात कर आगामी चुनावी समीकरणों व रणनीतियों पर व्यापक विचार विमर्श किया।
मुख्यमंत्री ने विधायकों से जनता के सुख दुख में शामिल होने तथा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी के लिए प्रारूप तैयार करने और उसे शीघ्र धरातल पर लाने की अपील भी की।
विज्ञापन

सीएम से मुलाकात करने वालों में एसएससी ग्रुप के चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह प्रमुख तौर पर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें