फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों को बांटे गए प्रवेशपत्र

विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय नथईकानूनगो में विद्या​र्थियों को वितरित किया गया प्रवेश पत्र।-स्र
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1815 परिषदीय विद्यालयों में 24 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। शनिवार को विद्यालयों में फोटोयुक्त प्रवेशपत्र का वितरण किए गए। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन

रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नथईपुर कानूनगो में कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों को परीक्षा की समय सारिणी एवं फोटो युक्त प्रवेशपत्र वितरित करते हुए प्रधानाध्यापक शिवदत्त ने कहा कि वार्षिक परीक्षाएं किसी भी शैक्षणिक सत्र का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होती हैं। यह वह समय होता है जब छात्रों के पूरे वर्ष के परिश्रम का मूल्यांकन किया जाता है।
प्रवेशपत्र मिलने के बाद छात्रों में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह अन्य परिषदीय विद्यालयों में भी विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र का वितरण किया गया। बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि 24 मार्च से होने वाले वार्षिक परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें