फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हाय अली की सदाओं के बीच निकला जुलूस

विज्ञापन
-बलरामपुर के उतरौला में निकाली गई जुलूस में शामिल अकीदतमंद।-स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। हजरत अली की शहादत के उपलक्ष्य में शुक्रवार की रात नगर में कदीमी जुलूस निकाला गया। जुलूस से पूर्व मजलिस का आयोजन किया गया। इस दौरान मौला अली की शहादत का जिक्र सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। अंजुमनों की ओर से नौहाख्वानी और सीनाजनी की गई।
विज्ञापन

हजरत अली की शहादत पर प्रकाश डालते हुए मौलाना सिब्ते हैदर ने कहा कि मस्जिदे कूफा में सजदा करते समय हजरत अली पर वार किया गया, दूसरे दिन उनकी शहादत हो गई। मौला अली की शहादत का वाकया सुनकर सभी की आंखें नम हो गई। मजलिस के बाद जुलूस निकाला गया। अली-अली, हाय अली की सदाओं के साथ जुलूस कस्बा पुलिस चौकी के बगल से मुख्य मार्गों पर निकला। जुलूस में अंजुमन कमरे बनी हाशिम के मास्टर शारिब, अली हसन, जाफर, मुस्सयब जाफरी, शहजादे जाफरी, हुसैन, अली अब्बास व अली जाफरी आदि ने नौहाख्वानी और सीनाजनी की। जुलूस अपने परंपरागत मार्ग से होकर वापस इमामबाड़ा हाजी तुल्लन में संपन्न हुआ।
उतरौला के ग्राम अमया देवरिया के मस्जिद-ए-अली से जुलूस निकल कर सुबह चार बजे देवरिया पहुंचा। जुलूस में अंजुमन-ए-हुसैनिया के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। जुलूस में जगह-जगह मातमदारों को पानी, शरबत व फल वितरित किया गया। जुलूस से पहले मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना जायर अब्बास ने हजरत अली की शहादत पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मोजिद हुसैन, अली सज्जाद, वजीहुल हसन, हबीब हैदर, शबाब हैदर, इशरत हुसैन, रईस मेहदी, मुस्तफा हैदर, मोहम्मद मीसम, कामिल हाशमी, हसन सज्जाद, कायम मेहदी व फरमान हैदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें