फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगरों में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

एएसपी नम्रता श्रीवास्तव ने शनिवार की देर शाम कोतवाली नगर में व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्या निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। अवैध पार्किंग पर भी पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। बैठक में सभी व्यापारियों को सुरक्षा देने के संबंध में विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए एएसपी ने कहा कि व्यापारियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गश्त की संख्या बढ़ा दी जाएगी। महत्वपूर्ण संस्थानों में दिन में कम से कम एक बार पुलिस टीम विजिट करेगी। सभी व्यापारी अधिक मात्रा में कैश ले जाने अथवा लाने की स्थिति में सुरक्षा के लिए पुलिस को पहले ही सूचित करें।
विज्ञापन

दुकानों, प्रतिष्ठानों व आवासों के आसपास अवांछित तत्वों की गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचना देने में देरी न करें। प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के अतिरिक्त अन्य विकल्प तैयार करने होंगे।
सड़क की पटरियों पर अवैध रुप से कब्जा करके दुकान लगाने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर के अंदर अवैध पार्किंग पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे। पुलिस स्तर से की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में एएसपी ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें