बलरामपुर। त्यौहार में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए जिले में 11 नवंबर तक के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।
डीएम श्रुति ने शनिवार को बताया कि 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों की अंक सुधार परीक्षा होगी।
19 सितंबर को अनंत चतुदर्शी, 28 सितंबर को चेहल्लुम, सात अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्र दुर्गापूजा, देवीपाटन मेला व दशहरा, 19 अक्तूबर को बारावफात, तीन नवंबर को नरक चतुदर्शी, चार नवंबर को दीपावली, पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा, छह नवंबर को भईयादूज व 10 नवंबर को छठ पूजा का आयोजन होगा।
त्यौहारों व अन्य कार्यक्रमों के चलते जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 18 सितंबर से 11 नवंबर तक के लिए धारा 144 लागू रहेगी। धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।