फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा/उतरौला/पिपरहवा चौराहा(बलरामपुर)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसों में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा आलोक राव ने बताया कि क्षेत्र के शंकरपुर कला गांव निवासी मुस्तफा का आठ वर्षीय बेटा अरमान मंगलवार की शाम नेशनल हाईवे के किनारे खड़ा था। तभी बढ़नी की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने अरमान को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे बलरामपुर मार्ग पर नवाब भट्ठे के पास तेज रफ्तार मारूती वैन ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को ठोकर मार दिया। मौके पर ही दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। बाइक सवारों की पहचान सुनील कुमार (18) तथा उसके चचेरे भाई मदन मोहन(17) निवासी ग्राम कोयलरा थाना कोतवाली बलरामपुर देहात के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि दोनों कैटरिंग का काम करते थे। उतरौला क्षेत्र के एक गांव से अपना काम खत्म करके घर लौट रहे थे। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं, मंगलवार की रात देहात कोतवाली बलरामपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे भैंसहवा डिप पर सड़क पर मृत पड़े साड़ से बाइक टकरा जाने के कारण तुलसीपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी पति पोलू पांडेय तथा पत्नी रीता अपने दो वर्षीय बच्ची के साथ घायल हो गए। इन लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के हरैया-तुलसीपुर मार्ग पर मंगलवार शाम पिपरहवा चौराहा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने ग्राम पूरनपुर अर्जुनपुर निवासी साइकिल सवार नानबाबू पाल को ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल नानबाबू को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें