बलरामपुर। जिले के 112 केंद्रों पर शनिवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई गई। सभी केंद्रों पर 9900 बच्चों ने परीक्षा दी है। वहीं 900 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी है।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक गुलाब चंद भारती ने बताया कि परीक्षा में 10800 बच्चे पंजीकृत थे। जिले के 112 विद्यालयों व महाविद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई गई, जिसमें 9900 बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि 900 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी है। गायत्री शक्तिपीठ बलरामपुर व तुलसीपुर में कंट्रोल रूम बनाया गया था। गायत्री शक्तिपीठ से बलरामपुर के कंट्रोल रूम से नगर, उतरौला व रेहरा के विद्यालयों तथा तुलसीपुर से तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, व शिवपुरा के विद्यालयों की परीक्षा संचालित हुई। एमएलके पीजी काॅलेज सहित सभी केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी की गई। दो पर्यवेक्षक लगाए गए थे। निरीक्षण व मार्गदर्शन के लिए छह सचल दल भी बनाये गये थे।
परीक्षा के आयोजन में दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सचिव शिव कुमार कश्यप, ट्रस्टी सतीश चंद्र मिश्र, अशोक कुमार गुप्त, शिव प्रसाद वर्मा, निरंकार देव शुक्ल, प्रदीप गुप्त, सेवानंद गुप्त, कृष्ण कुमार कश्यप, राम गोपाल, जिला सह समन्वयक शिव कुमार सिंह, जिला समन्वयक सीताराम वर्मा, विनय, मंगलदेव शुक्ल, गौरव, शिवम, शिवाकांत, राजकरन, पूनम, रामदुलारी, अर्चना, चेतना कुंड, राधा गुप्ता, रानी व दीपमाला का सराहनीय योगदान रहा।