फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड परीक्षा में 78.85 फीसदी छात्र उत्तीर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में सख्ती के चलते इस बार 21.15 फीसदी छात्र फेल हो गए। जबकि 78.85 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 830 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। सेकेंडरी में सबसे कम और फाजिल में सबसे अधिक परीक्षार्थी पास हुए हैं। फाजिल का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र 2022-23 में मदरसा बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 3,619 की तुलना में 2,789 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल व फाजिल में कुल 830 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। 78.85 फीसदी के साथ 2,199 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि 590 परीक्षार्थी फेल हो गए। सेकेंडरी में 1,318 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसकी तुलना में 61.38 फीसदी के साथ 809 परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि 509 परीक्षार्थी परीक्षा नहीं पास कर सके।
सीनियर सेकेंडरी में 317 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 86.44 फीसदी के साथ 274 पास हो गए। जबकि 43 परीक्षार्थी फेल हो गए। कामिल में 871 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 95.64 फीसदी के साथ 833 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 38 परीक्षार्थी कामिल की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके। फाजिल के परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है। फाजिल में कुल 283 परीक्षार्थियों ने दी, जिसमें सभी परीक्षार्थी पास हो गए। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि सभी मदरसों को परीक्षा परिणाम भेजे जाएंगे। परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए सुझाव भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें