फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से सुरक्षा के लिए 4736 किशोरों ने लगवाया कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए 15 से 18 वर्ष आयु वाले किशोरों में टीकाकरण को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। विशेष टीकाकरण अभियान के छठवें दिन शनिवार को 15 से 18 वर्ष तक के 4736 किशोरों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया है। इसके अतिरिक्त नियमित टीकाकरण अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 17,300 लोगों ने कोरोना टीका लगवाया है।
विज्ञापन

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर तथा ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सरकार की तरफ से सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। सरकार ने 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है।
जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को जिले के 39 स्कूल, दो जिला अस्पताल तथा नौ सीएचसी सहित कुल 50 स्थानों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इन स्थानों पर 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के कुल 4736 किशोरों को कोवैक्सीन टीका लगाया गया है। इसी क्रम में जिले के 180 स्थानों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों के लिए नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया।
कोविड-19 से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के किशोर व किशोरियों को कोवैक्सीन टीका लगाया जा रहा है। शनिवार को नगर स्थित गर्ल्स इंटर कॉलेज में विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया।
कोरोना टीके को लेकर छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। 15 से 18 वर्ष तक की आयु वाली छात्राओं ने टीका लगवाया। गर्ल्स इंटर कॉलेज में 450 छात्राओं को टीका लगाया गया। टीका लगवाने के बाद छात्राओं ने खुशी जताते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. अवधेश पांडेय, रंजना वर्मा व प्रधानाचार्य रेखा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें