फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा शिविर में 31 हजार लोगों को लगा कोरोना टीका

विज्ञापन
बलरामपुर के गौरा चौराहा क्षेत्र में लोगों को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना टीकाकरण की गति में तेजी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। मेगा शिविर के तहत जिले में कुल 160 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। मेगा शिविर में 30 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 31 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान तमाम स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां भी उड़ाई गई।
विज्ञापन

कोरोना वैश्विक महामारी पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण को मुख्य हथियार माना जा रहा है। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसीक्रम में मंगलवार को मेगा शिविर आयोजित किया गया। सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि मेगा शिविर में 30 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए जिले में 160 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेगा शिविर की सफलता के लिए ब्लाकवार नोडल अधिकारी बनाया गया था।
विज्ञापन

सभी नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर टीकाकरण की निगरानी की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर में दोपहर दो बजे तक 200 के सापेक्ष 121 लोगों को टीका लगाया जा चुका था। पीएचसी रेहरा बाजार में टीका लगवाने के लिए काफी भीड़ जुटी थी।
कमरे में टीकाकरण के दौरान न तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जा रहा था और न लोग मास्क ही लगवाए हुए थे। कंपोजिट विद्यालय जाफराबाद में दोपहर तीन बजे तक 200 के सापेक्ष 168 लोगों को टीका लगाया जा चुका था। काफी लोग लाइन में खड़े थे।
डा. चन्द्र प्रकाश वर्मा सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दे रहे थे। सीएचसी श्रीदत्तगंज के डा. विकल्प मिश्रा ने बताया कि केन्द्र पर 2100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
शाम पांच बजे तक यहां पर 2300 से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि शाम 6 बजे तक जिले के सभी 160 टीकाकरण स्थलों पर करीब 31 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के लिए 50 एसआई टीम व 50 सुपरवाइजर सहित 500 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें