फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार इनामिया गिरफ्तार, साथ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय कोतवाली की पुलिस ने गत रविवार रात गश्त के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश का एक साथ मौकेे से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से एक तमंचा, दो कारतूस तथा 2200 रुपये नकद बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि उतरौला कोतवाली के ग्राम नैथुरिया दूल्हापुर तथा धानेपुर जनपद गोंडा निवासी ताराचन्द्र उर्फ तारे तीन मामलों में वांछित था। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात सब इंस्पेक्टर गौरव सिंह की टीम ने बक्सरिया गांव के पास ताराचंद्र व उसके एक साथी को घेर लिया।
इसी बीच बदमाश ने तमंचा निकालकर पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए घेराबंदी कर ताराचंद्र को दबोच लिया। ताराचंद्र का साथ संजय निवासी ग्राम रमनगरा कोतवाली बलरामपुर देहात अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

ताराचंद्र के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा 2200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इससे पहले भी ताराचंद्र को धानेपुर थाने की पुलिस ने चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया था। बदमाश को जेल भेज दिया गया है। साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें