फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार केंद्रों पर 10,080 परीक्षार्थी देंगे पीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) जिले में अब केवल चार परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। 15 व 16 अक्तूबर को चार पालियों में आयोजित पीईटी में 10,080 परीक्षार्थी भाग लेंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए 14 अक्तूबर को एमएलके महाविद्यालय सभागार में कक्ष निरीक्षकों तथा स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए पहले एमएलके महाविद्यालय, एमपीपी इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज एवं राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय सेखुई कला को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बाढ़ के कारण राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय में अब परीक्षा नहीं कराई जाएगी।
इस परीक्षा केंद्र के 288 परीक्षार्थी अब एमएलके महाविद्यालय में ही पीईटी देंगे। 15 व 16 अक्तूबर को प्रथम व द्वितीय पालियों में 2520-2520 परीक्षार्थी आएंगे। इनकी कुल संख्या 10,080 है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम ने एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव को परीक्षा का नोडल बनाया है। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें