फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस दिवसीय कार्याशाला में युवा सिखेंगे अभिनय की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

तीस दिनी कार्यशाला में युवा सीखेंगे अभिनय की बारीकियां
जेएनसीयू के शैक्षणिक निदेशक और रंगकर्मी ने किया कार्यशाला का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। प्रख्यात रंगकर्मी और नाटककार हबीब तनवीर के जन्मदिवस पर संकल्प संस्था द्वारा 30 दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन संकल्प के मिश्र नेवरी स्थित कार्यालय में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक निदेशक डॉ. गणेश पाठक व वरिष्ठ रंगकर्मी प्रोफेसर राम सुंदर राय ने संयुक्त रूप से किया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. पाठक ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला का आयोजन का विशेष महत्व होता है। बलिया जैसे शहर में संकल्प का यह प्रयास सराहनीय है। अभिनय प्रशिक्षण व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होता है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ रंगकर्मी रामसुंदर ने कहा कि बाकी कलाओं की तरह अभिनय भी सीखा जा सकता है। संकल्प के सचिव व कार्यशाला के निर्देशक आशीष त्रिवेदी ने कहा कि 30 दिवसीय कार्यशाला में रंगमंच और सिनेमा में किए जाने वाले अभिनय की बारीकियां बताई जाएंगी। संवाद, चेहरे का भाव, आंगिक भाषा के अलावा कैमरा तकनीक और व्यक्तित्व विकास के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 11 बजे तक चलेगा। कार्यशाला में इच्छुक युवा 10 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस अवसर पर रंगकर्मी आनंद कुमार चौहान, ट्विंकल गुप्ता, अनुपम पांडेय, मुकेश चौहान, आलोक कुमार, राहुल रावत, संस्कृति, प्रकृति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें