फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठोड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव कठोड़ा में सोमवार रात लगभग 8:30 बजे के आसपास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कही गई है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव कठोडा के प्रधान छोटक चौधरी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी की एक युवक गोली लगने से घायल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मनीष शर्मा 25 पुत्र जंग बहादुर शर्मा निवासी खरीद घायल अवस्था में पड़ा था
पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी सिकंदरपुर लेकर के आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। युवक के गले पर छेद है। खून भी निकल रहा था। इसे देखकर गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं थाना प्रभारी सुभाष यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर मारपीट भी हुई थी। मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें