फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी के लिए मिठाई लाने जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा पानी टंकी मोड़ के पास सोमवार की सुबह रोडवेज बस की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए मिठाई लाने जा रहा था। शादी के दिन चचेरे भाई की मौत से खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के परमांदापुर निवासी मोहम्मद अख्तर (31) अपने दोस्त नसीम अंसारी (41) के साथ बाइक से सुखपुरा के बनरही चट्टी पर मिठाई लाने जा रहे थे। जैसे ही मिड्ढा पानी टंकी मोड़ के पास पहुंचे, गड़वार की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद अख्तर को मृत घोषित कर दिया। वहीं नसीम की हालत गंभीर बनी है। मोहम्मद अख्तर की चचेरी बहन की शादी सोमवार को थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें