फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दुकान से खदेड़ने पर युवक ने किया ब्लेड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के अमृतपाली गांव स्थित एफसीआई गोदाम के समीप बुधवार की देर शाम मनबढ़ युवक ने ब्लेड से दुकानदार पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसकी खबर लगते ही खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

अमृतपाली एफसीआई गोदाम के सामने आनंद गुप्ता की समोसा चाय की दुकान है। शाम को ग्राहक की भीड़ होने पर दुकान पर अक्सर बैठने वाले ललटू को आनंद ने दुकान से खदेड़ दिया, इससे आक्रोशित ललटू चला गया। कुछ देर बाद आया उसने दुकान से बाहर आनंद को बुलाकर ब्लेड से गर्दन पर वार कर भाग गया। गर्दन कटने से खून निकलने लगा। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्राॅसिंग के पास बीयर की दुकान होने के कारण शाम ढ़लते ही शराबी आए दिन मारपीट व गाली गलौज करते हैं। इसके कारण लोगों में भय बना रहता है। इस बाबत कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि आनंद की शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही हिरासत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें