फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एमपी में सीट बंटवारे को लेकर शिवपाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार मुसलमानों व पिछड़ों को टारगेट कर उत्पीड़न कर रही। सरकार प्रदेश की समस्याओं पर ध्यान न देकर, सिर्फ विपक्ष को खत्म करने में जुटी है। प्रदेश में बेईमानी व भ्रष्टाचार चरम पर है। उक्त बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने फेफना में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन


शिवपाल यादव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए वादा तोड़ने का आरोप लगाया। कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने एमपी में दो सीट देने का वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। उसके बावजूद भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के सभी दलों के साथ मजबूती के साथ लड़ेंगे। आजम खान के सवाल पर कहा कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है, उनके साथ पूरी समाजवादी पार्टी है। आजम खान से मिलने जेल जाएंगे। भाजपा पर महंगाई बढ़ाने व आमलोगों के शोषण का आरोप लगाया। कहा कि आमजन आज बिजली का बिल भरने में परेशान है। सरकार ने जो बिजली का मीटर लगाया है वह उसकी रीडिंग तेजी से भाग रहा है। शिवपाल यादव ने कहा की पीएम के चेहरे को लेकर कोई मतभेद नहीं है, राष्ट्रीय नेतृत्व उसका फैसला करेगा। श्री राम मंदिर के सवाल पर कहा कि श्री राम सभी के हृदय व कण-कण में है। मंदिर बनकर तैयार होने दीजिए दर्शन पूजन करने जाएंगे। भगवान किसी एक के नहीं होते हैं। इसके पूर्व स्थानीय होटल में वुड विला का उद्घाटन किया। सपा नेता सतीश चौधरी नागा ने शिवपाल सिंह यादव को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व अंबिका चौधरी, राजीव राय, सनातन पांडेय, पूर्व मंत्री नारद राय, जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, नीरज सिंह गुड्डू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें