नरहीं। थाना क्षेत्र के कथरिया गांव में शनिवार की सुबह बाहर शौच करने गई महिला का पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गई। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला की पहचान इमरती देवी (62) पत्नी छोटेलाल राम के रूप में हुई है। वह नाले के पास शौच करने गई थी। पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया वह नाले के गहरे पानी में गिर गई। काफी देर तक परिजनों ने उनकी खोजबीन की। इमरती देवी का शव नाले के पानी में उतराया मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।