सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दुर्गापुर निवासी सपनी देवी (50) पत्नी छोटे लाल पासवान को रविवार की रात सर्प ने डंस लिया। महिला को परिजन उसे पीएचसी बेरूआरबारी ले गए, जहां से स्थिति नाजुक देेख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
रविवार की रात करीब नौ बजे अपने सूअर बाड़े से पति को भोजन कराकर मृतका सपनी देवी घर जा रही थी कि रास्ते में सांप ने डंस लिया। महिला के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे उपचार के लिए बेरुआरबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है।