फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत, ससुरालियों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महिला की प्रसव के बाद मऊ ले जाते समय में मौत हो गई। प्रसूता के भाई ने गड़वार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति की ओर से सही इलाज न कराने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने से मौत हुई है। भाई की तारीफ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के दल्कि छपरा निवासी ऋतु सिंह (28) की शादी फरवरी 2019 में गड़वार कस्बा निवासी पंकज सिंह से हुई थी। एक पुत्र भी है। सोमवार को ऋतु की डिलीवरी होने वाली थी। परिजन उसे गड़वार एएनएम सेंटर पर ले गए जहां प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद अधिक रक्तस्राव के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी गंभीर अवस्था को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मऊ ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। महिला के भाई नंदन सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई। पति, सास व दो ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि अधिक ब्लीडिंग ज्यादा होने की वजह से उसकी मौत हुआ है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि प्रसूता के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें