फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अडिग विश्वास के साथ दावों में हो रही सबकी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर अपने-अपने तरीके से जीत का दावा ठोक रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी अपने तरीके से जीत का गुणा- गणित निकालकर अपने प्रत्याशी के हक में जीत का आंकड़ा दिखा रहे हैं। कोई कमल खिलने का दावा कर रहा है तो कोई नाव चलने की तो कोई साइकिल की रेस बता रहा है।
विज्ञापन

श्रीकांतपुर में चुनावी चौपाल में मंगलवार को शामिल पप्पू सिंह ने दावा किया बैरिया विधानसभा में कमल खिलना तय है, उनका तर्क है कि भाजपा का वोट सभी वर्गों में था। खास करके सभी वर्ग के महिलाएं अपना अधिकार का प्रयोग करते हुए कमल को वोट दिया है। वहीं, निखिल उपाध्याय ने दावा किया है कि बैरिया के विधायक सुरेन्द्र सिंह के काम के बदौलत सभी वर्ग के लोगों ने नाव चुनाव चिन्ह के सामने बटन दबाया है। इससे सुरेंद्र सिंह को एक बार फिर विधायक बनना तय है। अजय यादव ने दावा किया है कि नाव ने कमल को काफी हद तक रौंद दिया है, जिससे साइकिल के निकलने का रास्ता साफ हो गया है। बैरिया क्षेत्र के आम लोग मौजूदा जनप्रतिनिधि से ऊबकर साइकिल के सामने बटन दबाया है, जिससे समाजवादी पार्टी का बैरिया से जीतना तय है। वहीं, सुधांशु तिवारी का कहना है कि हो-हल्ला मचाने वाले लोग ही साइकिल व नाव को वोट दिए हैं, बाकी सभी वर्गों के आम लोग खास करके महिलाओं ने कमल के सामने बटन दबाया है। ऐसे में दर्जनों लोग हर रोज नए-नए तरीके से फेसबुक व सोशल मीडिया के माध्यम से अपने-अपने प्रत्याशी के हक में जीत का गुणा-गणित निकालकर आंकड़े पेश कर रहे हैं और जीत का दावा ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें