फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके सिर सजेगा चेतक का ताज, बढ़ी उत्सुकता

विज्ञापन
ददरी मेला में आयोजित होने वाले चेतक प्रतियोगिता में भाग लेने वाला घोड़ा बागी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। वैसे तो ददरी मेला का नाम ही ऐतिहासिकता के लिए काफी है। बावजूद इसके करीब एक माह तक चलने वाले इस मेला में होने वाले विभिन्न आयोजन भी मेले के आयोजन में चार चांद लगाते है। इनमें से एक है ददरी की चेतक प्रतियोगिता, जिसका सिरमौर बनने के लिए जिले नहीं कई प्रांतों के घोड़े ददरी के नंदी ग्राम में जुटते है। हालांकि कोरोना काल के चलते वर्ष 2020 में चेतक प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार ददरी के आंगन में चेतक प्रतियोगिता 24 नवंबर को आयोजित होगी, जिसमें भाग लेने के लिए कई प्रांत के एक से बढ़कर एक घोड़े और उनके सवार अपनी तैयारियों को मूर्त रुप देने में जुटे है। इनमें जिले के रुद्र समेत बिहार के नागराज, हिटलर, छोटा भीम, बागी, दिमागी, नीलकंठ, बाहुबली, बोल्ट, बादल, तूफान, साधु व सुल्तान और देवरिया जिले के शेरअली का घोड़ा आदि घोड़े शामिल है।
विज्ञापन

ददरी मेला में बुधवार को होने वाली चेतक प्रतियोगिता में जिले के दुबहड़ के आलोक उपाध्याय का घोड़ा रुद्र, चौरा निवासी उमेश प्रताप सिंह का सुल्तान,सिवान के प्रवीण सिंह का चेतक व साधु, गाजीपुर के दिलदार नगर के वंश नारायण का तूफान के अलावा बक्सर का हिटलर, गाजीपुर का राजा व छोटा भीम, बंदायूं का नीलकंठ और आरा नागराज पूरी तरह तैयार है। रुद्र के घुड़सवार शंकर जी यादव ने बताया कि प्रतिदिन तैयारी की जा रही है। चेतक प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में दो बार विजेता घोड़ा राजू फिर दौड़ लगाने की तैयारी में है।

ददरी मेला में आयोजित होने वाला चेतक प्रतियोगिता में भाग लेने के आया मो. शेर अली का घोड़ा।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें