इसी बीच, बदमाशों ने चाकू से सुनील पर ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया और उनकी पिस्टल लूटकर अरुणाचल प्रदेश के नामसाईं की ओर भाग गए। बदमाशों के हमले का जवाब देते हुए सुनील पांडेय शहीद हो गए। दो भाइयों में छोटे सुनील के कंधों पर परिवार की सारी जिम्मेदारी थी। शहीद जवान के दो मासूम बेटे सत्यम (12) व अनमोल (9) हैं। पत्नी अर्चना का रो-रोकर बेहाल है।