फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में पकड़ा गया लेखपाल: वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार की घूस लेते धरा, गिरफ्तार

Tue, 27 Jul 2021 06:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

वाराणसी की एंटी करप्शन ने बलिया जिले के हनुमानगंज स्थित जनसेवा केंद्र से गिरफ्तार किया है। लेखपाल भूमि छोड़ने के लिए एक लाख रुपये घूस मांग रहा था। फिर 25 हजार पर तय हुई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक लेखपाल को 15 हजार रुपये घूंस लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बलिया जिले के हनुमानगंज स्थित जनसेवा केंद्र से लेखपाल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम के अनुसार, नरही थाना के कोटवां नारायणपुर गांव निवासी अंजेश कुमार राय पुत्र स्व. रविशंकर राय की भूमि विश्वंभर पार मौजे में है। क्षेत्र का लेखपाल पूरन सिंह पुत्र एदल सिंह यहां स्वामित्व योजना के तहत सर्वे कर रहा था। उसने बताया कि यहां पंचायत भवन बनेगा।

लेखपाल ने भूमि छोड़ने के लिए पहले अंजेश से एक लाख रुपये और पंचायत भवन बनाने के लिए एक बिस्वा भूमि की मांग की। बाद में 25 हजार रुपये और भूमि पर बात तय हुई। रिश्वत देने का दिन समय और स्थान तय हो गया। इसकी सूचना अंजेश ने वाराणसी एंटी करप्शन टीम को पहले ही दे दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अंजेश राय ने मंगलवार को हनुमानगंज चट्टी स्थित जनसेवा केंद्र पर मौजूद लेखपाल को जब 15000 रुपये रिश्वत दी, तभी वहां एंटी करप्शन टीम पहुंच गई। रिश्वत लेते समय लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम में प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव आरोपी लेखपाल के खिलाफ सुखपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। लेखपाल हाथरस शहर विद्या नगर का निवासी है। टीम में संतोष कुमार दीक्षित, नरेंद्र कुमार सिंह, विजय नारायण, पुनीत कुमार सिंह और सुनील कुमार यादव शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें