सोनौली-बलिया राजमार्ग पर हल्दीरामपुर के पास राजकीय आईटीआई के सामने शुक्रवार की अपराह्न तेजगति की अनियंत्रित टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बिहार के सीवान जिले के असवा बाजार निवासी कमलेश कुमार (32), हल्दीरामपुर निवासी मीना देवी (28) व किरन देवी (40) टेंपो पर सवार को बेल्थरारोड की ओर आ रहे थे कि हल्दीरामपुर के राजकीय आईटीआई के सामने अचानक टेंपो पलट गया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।