फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों के आंदोलन का दो राउंड पूरा, आज से तीसरे चरण का होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वेतन उच्चीकरण, प्रिस्क्रिप्शन अधिकार, संवर्ग पुनर्गठन पदनाम परिवर्तन सहित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई के सदस्यों ने आंदोलन के दूसरे चरण में बुधवार को काली पट्टी बांध कर कार्य किया। जबकि आंदोलन के तीसरे चरण में बृहस्पतिवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। इसकी जानकारी संयुक्त रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष मलय कुमार पांडेय और मंत्री अशोक कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

बता दें कि सीएचसी में हो फार्मेसिस्टों की नियुक्ति करने, उपकेन्द्र पर पदों का सृजन करने, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता की बी. फार्मा या डिप्लोमा के साथ 2 वर्ष का अनुभव अनिवार्य करने, सभी ड्रग वेयर हाउस और ट्रामा सेंटर में पदों का सृजन करने, बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी के लिए हो अलग से चार इमरजेंसी फार्मेसिस्ट की तैनाती करने, सीएमओ कार्यालय में जिला फार्मेसी अधिकारी की तैनाती करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर तीन फार्मेसिस्ट, दो चीफ फार्मेसिस्ट का पद सृजित करने की मांग को लेकर आंदोलित है। इस अवसर पर अरूण कुमार सिंह, हेमन्त सिंह, अवधेश सिंह, आरवी यादव, दशरथ यादव, योगेन्द्र पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह, अमर नाथ पाण्डेय, विवेक कुमार सिंह, शैलेन्द्र पाण्डेय, अंजनी राय, प्रवीण त्रिपाठी, सतीश वर्मा, बदरे आलम, जावेद अख्तर, अविनाश चौरसिया, रविन्द्र चौधरी, रामप्रताप सिंह, अजय नारायण सिंह, सच्चिदानन्द तिवारी, प्रदीप पाठक, पारस राम, अमरनाथ पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें