फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती से शराब दुकान के पास पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर स्थित बियर दुकान पर बीते रविवार को हुई चाकूबाजी की घटना में राजनाथ यादव की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास मारपीट व अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने चार आरोपियों को मांझी के पास से मंगलवार को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं उपद्रवी ग्रामीणों पर बैरिया पुलिस ने सम्बंधित मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद से शराब दुकान के आसपास पुलिस आने-जाने वालों की जांच कर रही जिससे दुकान के पास सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार की शाम को हुई चाकूबाजी की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को लाठी डंडा लेकर सरकारी बीयर दुकान पर हमला बोलकर तोड़फोड़ कर दिया। सूचना पर सर्किल की फ़ोर्स काफी संख्या में पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया गया। देर शाम पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन भी चांद दीयर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी की तैनाती की गयी है। चाकूबाजी की घटना में घायल जयराम यादव पुत्र बीरन यादव का इलाज वाराणसी में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं बैरिया पुलिस द्वारा उपद्रवियों पर दर्ज मुकदमे को लेकर पूरे गांव में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। गांव के कई लोग तो अंडरग्राउंड हो चुके हैं। वहीं शराब की दुकान के पास लगी गुमटियों को पुलिस द्वारा हटवा दिया गया है। शराब दुकान के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है, पुलिस द्वारा आने जाने वालों की गहनता से जांच कर उन्हें गांव में जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें