बलिया। शासन ने राज्य सड़क निधि से दो और मार्गों के निर्माण की स्वीकृति दी है। इसमें 2.50 किलो मीटर लंबे अतरसुआ रविदास मंदिर बंधे से सरकारी हॉस्पिटल होते हुए फतेह सिंह के डेरा तक मार्ग का निर्माण 182.59 लाख से, रसड़ा-प्रधानपुर मार्ग से नलकूप होते हुए कोतवाली तक दो किमी लंबे मार्ग का निर्माण 114.8 लाख की लागत से किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए लगभग 30 लाख की धनराशि जारी की गई है।
रसड़ा में प्रधानपुर पिच रोड से सरकारी ट्यूवेल होते हुए कोटवारी गांव स्थित गोदाम तक जाने वाली दो किमी लंबी सड़क अति जर्जर और गड्ढायुक्त हो गई है। सड़क से प्रधानपुर, फिरोजपुर, डेहरी, लखुआ, बसतौरा, मिर्जापुर आदि दर्जनों गावों के लोगों का आवागमन होता है। वहीं, टोंस नदी के तटवर्ती गांव अतरसुआ गांव की सड़क बाढ़ के पानी के चलते काफी जर्जर हो चुकी हैं। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।