बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर स्थित बाबा स्थान के पास आर्मी जवान नीरज सिंह को बदमाशों ने शनिवार की शाम गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल की मां ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पकड़ी थाना के पकड़ी निवासी आर्मी के जवान नीरज सिंह (29) पुत्र वीरेंद्र सिंह सात अगस्त की शाम सिलीगुड़ी ड्यूटी पर जाने के लिए अपने चचेरे भाई इंद्रजीत के साथ बुलेट से बलिया रेलवे स्टेशन आ रहा था। जैैसे ही वह सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी स्थित चिरा बाबा स्थान के समीप पहुंचा, पकड़ी से ही बाइक से पीछा कर रहे दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक दिया ओर जवान के पेट में गोली चला दिया। संयोग अच्छा रहा कि पहली गोली मिस हो गई। इसके बाद बदमाशों ने दूसरी गोली जवान के बाए पैर में मारी। इसके बाद जवान वहीं गिर गया। बदमाश बाइक से फरार हो गए। इस मामले में घायल के मां की तहरीर पर पूलिस ने पकड़ी निवासी सुंदरम सिंह पुत्र विकास देव सिंह एवं संजय सिंह मणि के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि घायल के मां के तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।