फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में 15 परिवारों की दो दर्जन झोपड़ी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के छपरा सारीब ग्राम सभा के पांडेय का छपरा स्थित राजभर बस्ती में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 15 परिवारों की दो दर्जन से ज्यादा झोपड़ियों राख हो गईं। नगदी सहित घरेलू सामान जल गए। आग में जलकर एक बछिया मर गई। एक महिला का हाथ झुलस गया। घटना के समय उक्त घरों के अधिकांश सदस्य मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार छपरा सारीब ग्राम सभा के पांडेय के छपरा राजभर बस्ती निवासी त्रिलोकी राजभर की दो झोपड़ी से बुधवार की दोपहर अचानक आग की लपटें निकलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तथा आग पर काबू पाने का प्रयास करते। तब तक आग ने विकराल रूप धारण करते हुए अगल बगल की दो दर्जन से अधिक झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया। जिसमें त्रिलोकी राजभर की दो, मदन राजभर की एक, मंगरु राजभर की दो, झगरु राजभर की दो, ओम प्रकाश की एक, मदन राजभर की एक, उमाशंकर शंकर की एक, शम्भू की एक हरिशंकर की तीन, अर्जुन की तीन, भीम की चार, काशीनाथ राजभर की दो, राधाकिसुन की दो, राजेश राजभर की दो, छितेश्वर राजभर की दो झोपड़ियां तथा उनमें रखे गए दैनिक उपयोग के सारे सामान सहित नगदी, जरूरी प्रपत्र आदि सहित जलाकर राख कर दिया। इस घटना में मंगरु राजभर की एक बछिया जहां जलकर मर गई। वहीं ऊर्मिला पत्नी झगरू का पूरा हाथ झुलस गया। अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान मनोज यादव तथा लेखपाल राजीव गिरि मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए। घटना के बाद पीड़ीत परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें